हालात

केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसदों को लेकर जा रहा एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बताया कैसे बची जान

कांग्रेस सांसद ने कहा, “हमें स्किल और लक दोनों ने बचाया, लेकिन पैसेंजर सेफ्टी लक पर निर्भर नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने और ऐसी चूक को दोबारा रोकने की अपील की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एअर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को तकनीकी खराबी और रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। नतीजतन, विमान को चेन्नई एयरपोर्ट की ओर डाइवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट में पांच सांसद — केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस — दिल्ली जा रहे थे।

उड़ान के तुरंत बाद अभूतपूर्व टर्बुलेंस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि फ्लाइट की शुरुआत ही देरी से हुई और टेकऑफ के तुरंत बाद तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद कैप्टन ने फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट की जानकारी दी और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ने का फैसला लिया।

Published: undefined

लैंडिंग के दौरान बड़ा खतरा टला

वेणुगोपाल के अनुसार, विमान करीब दो घंटे तक चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर क्लियरेंस का इंतजार करता रहा। पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक चौंकाने वाला पल आया, जब उसी रनवे पर एक और विमान मौजूद था। कैप्टन के त्वरित निर्णय ने विमान को फिर से ऊपर खींच लिया और सभी यात्रियों की जान बच गई। दूसरी कोशिश में फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “हमें स्किल और लक दोनों ने बचाया, लेकिन पैसेंजर सेफ्टी लक पर निर्भर नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने और ऐसी चूक को दोबारा रोकने की अपील की।

Published: undefined

एअर इंडिया का बयान

एअर इंडिया ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया और कहा कि चेन्नई में मौजूद उनकी टीम यात्रियों को हर संभव सहायता दे रही है। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और उन्हें जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • पीएम के 'अस्पष्ट' और सरसरे भाषण से परिसीमन को लेकर असमंजस में राज्य, अहम सवालों को अनदेखा कर गए मोदी

  • ,
  • प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं प्रधानमंत्री, सरकार धोखाधड़ी...