हालात

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित रहे तो अर्थव्यवस्था चाहे 5 लाख करोड़ की हो, उसका क्या फायदा'

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी रूढ़िवादी है और जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है और विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसलिए विद्यालयों की संख्या जितनी कम होगी, बीजेपी का विरोध भी उतना ही कम होगा।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में अगर एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित रह गया तो अर्थव्यवस्था चाहे एक लाख करोड़ की हो या पांच लाख करोड़ की, उसका लाभ शून्य ही माना जाएगा। अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षा, शिक्षकों और विद्यार्थियों की विरोधी है।

उन्होंने कहा कि गांवों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विद्यालयों के विलय के बाद लड़कियों को दूर स्थित स्कूलों में नहीं भेजा जाएगा, जिससे लड़कियों की शिक्षा प्रभावित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोग अपने बच्चों को विद्यालयों से निकाल रहे हैं लेकिन इन समस्याओं को केवल बच्चों के परिवार ही समझ सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी रूढ़िवादी है और जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है और विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसलिए विद्यालयों की संख्या जितनी कम होगी, बीजेपी का विरोध भी उतना ही कम होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति रोजगार मांगेगा और सरकारी नौकरी मिलने पर आरक्षण भी देना होगा इसलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में रोजगार का मुद्दा ही नहीं है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों को जितनी जल्दी यह समझ आएगा कि बीजेपी सरकार शिक्षा, विद्यार्थियों और शिक्षकों के खिलाफ है और उसके कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, उतनी ही जल्दी बदलाव की जमीन तैयार होगी।उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर न करे, जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुखी दिखाती है। उन्होंने कहा, “बीजेपी की सरकार हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो, ऐसी सरकार नहीं चाहिए।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खड़गे ने दिल्ली की जहरीली हवा पर मोदी सरकार को घेरा- वायु प्रदूषण के मामले में हम ‘विश्वगुरु’ क्यों बन रहे हैं?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित रहे तो अर्थव्यवस्था चाहे पांच लाख करोड़ की हो, उसका क्या फायदा: अखिलेश

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी और डाबर ने कीमतों में वृद्धि के संकेत दिए

  • ,
  • दिवाली पर दिल्ली में कितना था प्रदूषण, गायब डेटा सामने आने से और बढ़ी उलझन, आखिर क्यों है अलग-अलग AQI?

  • ,
  • मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गिरा