अखिलेश यादव ने SP की सभी संगठनात्मक इकाइयों को किया भंग, जल्द ही नए लोगों के नाम का होगा ऐलान
एसपी प्रमुख ने रविवार को ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा की। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन और फिर हाल में दो लोकसभा सीट रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद यह कदम उठाया गया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटोः IANS
उत्तर प्रदेश में हाल में हुए दो लोकसभी सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की सभी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय संगठन इकाइयों को भंग कर दिया। इस फैसले के बाद पार्टी के सभी अग्रणी संगठन, महिला विंग और सेल भी भंग हो गए हैं।
Published: 03 Jul 2022, 4:22 PM IST
अखिलेश यादव ने रविवार को ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा की। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन और फिर हाल में दो लोकसभा सीट रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में भी पार्टी की करारी हार के बाद यह कदम उठाया गया है।
Published: 03 Jul 2022, 4:22 PM IST
हालांकि, आज के फैसले से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को अलग रखा गया है औप वह अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव जल्द ही विभिन्न पार्टी संगठनों का पुनर्गठन कर नए लोगों को शामिल करेंगे।
Published: 03 Jul 2022, 4:22 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए