हालात

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘इस नकारात्मक-प्रहारात्मक व्यवहार से पूरे देश की जनता बेहद नाराज और आक्रोशित है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर कथित रूप से अंडे फेंके जाने की घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर ‘‘राजनीतिक हिंसा का माहौल’’ पैदा का आरोप लगाया।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने इस घटना को ‘‘अत्यंत निंदनीय’’ बताया और न्यायपालिका तथा लोकसभा अध्यक्ष से इसका तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। महुआ मोइत्रा को कथित तौर पर उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के दौरे पर थीं। आरोप है कि इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए।

Published: undefined

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने शासन वाले राज्यों में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का ‘‘विषैला वातावरण’’ बना रही है तथा पुलिस का राजनीतिकरण कर रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इस नकारात्मक-प्रहारात्मक व्यवहार से पूरे देश की जनता बेहद नाराज और आक्रोशित है। यहां तक कि बीजेपी के अपने नेता और कार्यकर्ता तक इस तरह के हिंसक हमलों के खिलाफ हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आज जहां उनकी सरकारें नहीं हैं, वहां भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के ऊपर अगर ऐसा प्राणघातक हमला होना शुरू हो गया तो क्या होगा या फिर कल को उनकी सरकार जाने के बाद क्या होगा।’’

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा, ‘बीजेपी के बड़े नेता तो सुरक्षा घेरे में खुद को बचा लेंगे लेकिन आम कार्यकर्ता को सड़क पर जनाक्रोश का शिकार होने के लिए छोड़ देंगे।’’ उन्होंने न्यायपालिका और लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

तृणमूल मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पार्टी विधायक अलीफा अहमद के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके और उनके ख़िलाफ नारेबाजी की।

Published: undefined

मोइत्रा कालीगंज के पलाशी में अहमद के घर पर तृणमूल की बैठक में शामिल होने गई थीं, तभी बाहर प्रदर्शनकारियों का एक समूह जमा हो गया और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अंडे भी फेंके और ‘‘चोर’’ के नारे लगाए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य में सरकार बदलने के बाद कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अब भाजपा ने मुझ पर हमला करने की साजिश रची है। ये कोई आम लोग नहीं हैं; ये भाजपा कार्यकर्ता हैं।’’

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined