हालात

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा पर जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, जिससे ठंड दोबारा लौट सकती है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने 1 से 6 मई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जैसे जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में रेन-थंडरस्टॉर्म गतिविधि बनी रहेगी। एक से दो मई तक पहाड़ी और कुछ मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तीन से पांच मई तक प्रदेश में तेज गर्जना, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है। विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, जिससे ठंड दोबारा लौट सकती है। उन्होंने यात्रियों को गर्म कपड़े साथ रखने और मौसम संबंधी जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलने की सलाह दी है।

मई की शुरुआत में मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का सक्रिय होना है। इसके कारण प्रदेश में पांच मई तक लगातार मौसम की गतिविधियां बनी रहेंगी। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा