
बिहार में बीजेपी-जेडीयू की सरकार ने आखिरकार कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि राज्य में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। साथ ही सभी दुकानों और बाजारों को शाम 4 बजे तक बंद कर दिया जाएगा।
इस दौरान सख्ती से कर्फ्यू का पालन कराया जाएगा और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इस सिलसिले में सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को सूचित किया गया है। इसके अलावा शादी समारोह में अधिकतम 50 लोगों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 25 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए