हालात

पंजाब में भयंकर बाढ़ के बीच सीएम भगवंत मान बीमार, अस्पताल में भर्ती, मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अब तक बाढ़ से 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 1.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

पंजाब में भयंकर बाढ़ के बीच सीएम भगवंत मान बीमार, अस्पताल में भर्ती, मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित
पंजाब में भयंकर बाढ़ के बीच सीएम भगवंत मान बीमार, अस्पताल में भर्ती, मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब में जारी भयंकर बाढ़ के कहर के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। दो दिन से बीमार मान की सेहत में सुधान नहीं होने पर डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें आज मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Published: undefined

दो दिन से सीएम मान की तबीयत खराब

पिछले दो दिन से सीएम भदवंत मान की तबीयत खराब बताई जा रही थी और सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा था। सीएम मान दवाइयां लेकर घर पर ही रेस्ट कर रहे थे, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़-घट रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में दवाइयों से खास सुधार नहीं देखा जा रहा था, इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Published: undefined

बाढ़ पर होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित

इस बीच सूबे में जारी बाढ़ के कहर पर होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के बीमार होने के कारण स्थगित कर दी गई है। इसकी अध्यक्षता सीएम भगवंत मान ही करने वाले थे। बैठक में बाढ़ प्रभावित राज्य में जारी राहत एवं बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद थी। पंजाब इस समय भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है और गुरुवार तक 1.71 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

Published: undefined

अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री भगवंत मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी कुछ समस्याएं हैं। उनकी बीमारी की खबर के बाद राज्य के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सीएम मान से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। केजरीवाल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे और पहले उनका मुख्यमंत्री के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम था। लेकिन मान के बीमार होने के कारण केजरीवाल अन्य नेताओं के साथ कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए।

Published: undefined

बाढ़ से आब तक 43 लोगों की मौत

पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आने वाले पानी के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा नाले उफान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति भयंकर होती जा रही है। पंजाब में भारी वर्षा ने हालात और गंभीर कर दिए हैं, जिससे प्रभावित लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक बाढ़ से 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 1.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined