
आंध्र प्रदेश के सुबह-सुबह कुरनूल जिले के वल्दुरती मंडल के मदारपुर गांव के पास बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Published: 14 Feb 2021, 8:25 AM IST
हादसे में मारे गए लोगों में 8 महिलाएं, पांच पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि बस में यह सभी लोग सवार थे और तीर्थ यात्रा पर थे। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रही एक लॉरी से भिड़ गई।
कुर्नूल पुलिस के मुताबिक, बस में कुल 18 लोग थे। बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसा कुर्नूल से लगभग 25 किलोमीटर दूर मदापुरम में सुबह 4 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने बताया कि यह जत्था चित्तूर जिले के मदनपल्ले से राजस्थान के अजमेर जा रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के शरीर गाड़ी के ही अंदर बुरी तरह से दब गए थे। शवों को निकालने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा।
Published: 14 Feb 2021, 8:25 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Feb 2021, 8:25 AM IST