हालात

गोवा कांग्रेस का ऐलान- 2022 में सत्ता में आए तो पेट्रोल पर कम करेंगे वैट

दक्षिण गोवा कांग्रेस के सांसद फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने कहा कि अगर कांग्रेस 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो कांग्रेस पेट्रोल पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) को कम करेगी, ताकि ईंधन सस्ता हो सके।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अगर कांग्रेस 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो कांग्रेस पेट्रोल पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) को कम करेगी, ताकि ईंधन सस्ता हो सके। इसकी घोषणा दक्षिण गोवा कांग्रेस के सांसद फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने की है। लोकसभा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर स्थानीय आबादी को ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों से राहत देने के लिए वैट कम करने के लिए कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया।

सरडीन्हा ने कहा, "राज्य सरकार वैट कम कर सकती है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है, तो हम पेट्रोल की दरों को कम करने के लिए वैट कम कर देंगे।"

आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त बिजली (300 यूनिट तक) देने के वादे और सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मुफ्त पानी (प्रति माह 16,000 लीटर तक) देने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सरडीन्हा ने कहा, "अगर राज्य मुफ्त में रोशनी और पानी दें, तो उन्हें भविष्य में भीख मांगनी पड़ेगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, लगाया 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप!

  • ,
  • दिल्ली: मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, नेहा बोरा का तंज, 'धारा 163 लगी है, पुलिस खुद पर दर्ज करेगी FIR'

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’ हुई, AQI 324 पहुंचा, ग्रैप के तहत दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू

  • ,
  • IDBI बैंक बिक्री के प्रस्ताव की हो जेपीसी जांच, कांग्रेस ने उठाए मुनाफे वाली बैंक के विनिवेश के तर्क पर सवाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने भरा दम, त्योहारी सीजन में झूमे निवेशक, इस कंपनी में फ्रॉड की खबर ने बढ़ाई चिंता!