हालात

कोरोना: दिल्ली पुलिस का एक और सिपाही पाया गया पॉजिटिव, पूरी पुलिस चौकी को किया गया क्वारंटाइन

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, तिलक विहार के डीडीयू डिस्पेंसरी में 17 अप्रैल को 45 लोगों का सैंपल लिया गया था। इनमें से 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन 18 में दिल्ली पुलिस का सिर्फ एक सिपाही पॉजिटिव मिला। सिपाही तिलक विहार पुलिस चौकी पर तैनात था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच लगातार पुलिस कर्मी इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस का एक और सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पूरी पुलिस चौकी को एहतियातन क्वारंटाइन कर दिया गया है।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, "तिलक विहार स्थित डीडीयू डिस्पेंसरी में 17 अप्रैल को 45 लोगों का सैंपल लिया गया था। इनमें से 18 कोरोना पॉजिटिव पाये गए। इन 18 में दिल्ली पुलिस का सिर्फ एक सिपाही पॉजिटिव मिला। यह सिपाही तिलक विहार पुलिस चौकी पर तैनात था।"

सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही उसे दिल्ली पुलिस ने एक होटल में क्वारंटाइन कर दिया है। साथ ही उसके घर जाने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है।

दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पर अब तक 2003 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1668 मामले सक्रिय हैं। कोरोना की वजह से अब तक दिल्ली में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 290 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति