हालात

झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग, जादू-टोने के शक में मां-बेटी की पीट-पीटकर हत्या

झारखंड के पश्चिम सिंघभूम जिले में जादू-टोना करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को पहले तो बुरी तरह पीटा गया और इसके बाद उन्हें मार डाला गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। पश्चिम सिंघभूम जिले में जादू-टोना करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को पहले तो बुरी तरह पीटा गया और इसके बाद उन्हें मार डाला गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना नक्सल प्रभावित रोवाओली गांव में गुरुवार रात को हुई। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिला का पति सुभाष खंडैत और बेटा भागने में सफल रहे। उन्होंने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया।

Published: undefined

खंडैत ने शिकायत में लिखा कि सोमवार को उनके घर में एक पूजा आयोजित हुई थी जिसमें उनके पड़ोसी रामबिलास की पत्नी शामिल हुई थीं। पूजा के बाद वह बीमार हो गई। इसके बाद रामबिलास के परिजनों ने खंडैत की पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। पश्चिम सिंघभूम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आनंद मोहन ने मीडिया को बताया, “प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

Published: undefined

इससे पहले धतकिडीज गांव में तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ था। तबरेज अंसारी को बाइक चुराने के शक में बुरी तरह पीटा गया था इसके बाद 23 जून को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से चोरी की बाइक और कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं। यह मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने में आया था, जिसमें आरोपी पंकज मंडल पेड़ से बंधे तबरेज अंसारी को पीटते हुए दिख रहा था।

Published: undefined

गौरतलब है कि बीते दिनों देश में मॉब लिंचिग के मामलों में इजाफा हुआ है। मॉब लिंचिंग के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पहले बुधवार को ही राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया था।

Published: undefined

वहीं पीएम मोदी ने भी सदन में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं गलत हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि दोषियों के साथ न्यायिक प्रक्रिया के साथ जो भी किया जा सके, वह किया जाना चाहिए। लेकिन इसके लिए पूरे झारखंड के लोगों को दोषी मान लेना गलत होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए

  • ,
  • BJP और RSS संविधान को बदलना और नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन दुनिया की कोई ताकत ऐसा नहीं कर सकती: राहुल गांधी

  • ,
  • अखिलेश यादव का RSS पर बड़ा हमला, कहा- ये दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार, वोट के लिए आरक्षण पर बदले इसके सुर

  • ,
  • प्रियंका ने प्रज्वल रेवन्ना मामले पर मोदी को घेरा, पूछा- वह देश छोड़कर भाग गया, पीएम को पता कैसे नहीं चला

  • ,
  • खेल: पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत ने की रिंकू सिंह की तारीफ और तीरंदाज दीपिका फिर टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में शामिल