हालात

विराट कोहली ने अनुष्का संग किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी लिया हिस्सा, देखें वीडियो

क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शनिवार सुबह महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

इंदौर टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब इस सीरीज का अगला मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट में हार के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शनिवार सुबह महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।

Published: undefined

विराट और अनुष्का ने भस्म आरती में भी भाग लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली ने इस दौरान गले में रुद्राक्ष की माला और पारंपरिक पोशाक धोती पहना हुआ था। साथ ही उनके मस्तक पर चन्दन का लेप भी लगा था। अनुष्का ने मंदिर से बाहर निकलने के बाद कहा "हम यहां भगवान के दर्शन और प्रार्थन करने के लिए आए थे।

Published: undefined

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोहली को इस रूप में देखा गया हो। विराट कोहली ने इसी साल जनवरी में वृंदावन की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। खास बात यह है कि वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ दिया था। वहीं जनवरी के महीने में ही विराट-अनुष्का ऋषिकेश के दयानंद गिरि आश्रम में पहुंचे थे। वहां दोनों एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे।

Published: undefined

टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पा रहे विराट कोहली

विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। 2011 से लेकर 2019 तक उन्होंने महज 84 मैचों में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 27 शतक निकले थे। नवंबर 2019 के बाद से ही उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आने लगी। उसके बाद से अब तक विराट ने टेस्ट में 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25.7 की औसत से 1028 रन ही बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। 

विराट मार्च 2022 से टेस्ट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वह बतौर कप्तान उनका आखिरी टेस्ट था। कप्तानी जाने के बाद से विराट के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined