हालात

‘अग्निपथ’ योजना पर बवाल के बीच सेना ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया

मोदी सरकार द्वारा पेश अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए सेना में भर्ती होगी। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की पेंशन या ग्रेजुएटी नहीं मिलेगी। इस योजना के खिलाफ देश भर में सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं में नाराजगी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार द्वारा लाई गई सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में जारी विरोध के बीच आज भारतीय सेना ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, जुलाई में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 8वीं और 10वीं पास युवा भी इस योजना के तहत भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि मोदी सरकार द्वारा पेश अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की पेंशन या ग्रेजुएटी नहीं मिलेगी। इस योजना के खिलाफ देश भर में सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं में गुस्सा देखा जा रहा है।

‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में कुछ संगठनों ने आज 20 जून को भारत बंद का आह्वान कर रखा है। बंद के आह्वान को देखते हुए केंद्र के साथ विभिन्न राज्य सरकारें सतर्क हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछले दिनों हुए प्रदर्शन में रेलवे संपत्ति को हुए नुकसान को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में