
भारत-चीन सीमा के पास नॉर्थ सिक्कम में भारतीय सेना का ट्रक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें 16 जवानों शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में 16 जवानों शहीद हो गए जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं।
Published: undefined
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में हुई।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined