हालात

राजस्थान में BJP सरकार बनते ही जनता को लगा एक और झटका, चिरंजीवी योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज बंद!

चिरंजवी योजना से जुड़े जयपुर के नीजि अस्पतालों ने सरकार बदलते ही इलाज लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके पीछे निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स सोसायटी का कहना है कि इलाज बंद होने के पीछे तीन कारण है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

राजस्थान में गरीब मजदूरों को दर-दर की ठोकर खाना पड़ रहा है। दरअसल, निजी अस्पताल संचालकों ने आरजीएचएस और चिरंजीवी योजना में मरीजों का कैशलेस इलाज करना लगभग बंद कर दिया है। जयपुर में दोनों योजनाओं में मरीज इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन वहां बढ़ती वेटिंग से मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने से बच रहे हैं। खबरों के मुताबिक, चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद से मरीजों को इलाज लेने में बाधा हो रही है।

चिरंजवी योजना से जुड़े जयपुर के नीजि अस्पतालों ने सरकार बदलते ही इलाज लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके पीछे निजी अस्पताल और नर्सिंगहोम्स सोसायटी का कहना है कि इलाज बंद होने के पीछे तीन कारण है।

पहला---निजी अस्पतालों का 400 करोड़ का पेमेंट अटका हुआ है।

दूसरा--योजना पर संशय बरकरार

तीसरा--सिस्टम में खराबी

इससे पहले पूर्व सीएम गहलोत ने ट्वीट किया था और वर्तमान सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो और कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया