हालात

विधानसभा चुनाव: 3 बजे तक असम में करीब 76 प्रतिशत, पुडुचेरी में 72.40 और केरल में 62.71 फीसदी वोटिंग

केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव: 3 बजे तक असम में करीब 76 प्रतिशत, पुडुचेरी में 72.40 और केरल में 62.71 फीसदी वोटिंग
विधानसभा चुनाव: 3 बजे तक असम में करीब 76 प्रतिशत, पुडुचेरी में 72.40 और केरल में 62.71 फीसदी वोटिंग फोटोः PTI

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 75.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुडुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Published: undefined

असम में 3 बजे तक करीब 76 प्रतिशत वोटिंग

असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से जारी मतदान के बीच अपराह्न तीन बजे तक करीब 76 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और राज्य के 2.5 करोड़ मतदाताओं में से 75.91 प्रतिशत ने अपराह्न तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें मुख्य रूप से बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

Published: undefined

मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक कामरूप के चमारिया में सबसे अधिक 84.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि न्यू गुवाहाटी में सबसे कम 60.57 प्रतिशत मतदान हुआ। लुकबाड़ी सीट से दोबारा चुनाव मैदान में उतरे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कामरूप (मेट्रो) जिले के गराल बुनियादी एलपी स्कूल में अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा, बेटे नंदिल और बेटी सुकन्या के साथ मतदान किया।

उधर, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपनी मां डॉली गोगोई के साथ जोरहाट के डीसीबी एलपी स्कूल में वोट डाला। अब तक वोट डालने वाले अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाजिरा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, जोरहाट में केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, खोवांग में असम गण परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई और शिवसागर में रायजोर दल प्रमुख अखिल गोगोई शामिल हैं।

Published: undefined

केरल में 62.71 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 3 बजे तक केरल विधानसभा चुनाव के लिए 62.71 प्रतिशत मतदान हुआ। केरल में, करीब 2.71 करोड़ वोटर यह तय करेंगे कि राज्य पर किसका राज होगा। खास बात यह है कि करीब दो लाख वोटर पहले ही घर पर वोटिंग करके अपनी वोट डाल चुके हैं। वहीं पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में मतदान थोड़ा धीमा दिखा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि 3 बजे के बाद मतदान प्रतिशत में उछाल आएगा।

Published: undefined

पुडुचेरी में तीन बजे तक 72.4 प्रतिशत मतदान

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए अपराह्न तीन बजे तक 72.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद से ही मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई। विशेषकर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में काफी चहल-पहल रही और वहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता और महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर आए। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पुडुचेरी और इसके कराईकल, माहे तथा यानम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर उत्साह के साथ सुबह से कतार में खड़े दिखे।

केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी के 23 विधानसभा क्षेत्र, कराईकल के पांच क्षेत्र तथा माहे और यानम की एक-एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। कुल 9.50 लाख मतदाताओं में महिलाओं की संख्या (5.03 लाख) पुरुष मतदाताओं (4.46 लाख) से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 209 को संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है और कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Published: undefined

अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के प्रमुख और मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे। पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमशिवायम और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे।इस चुनाव में 9.50 लाख मतदाता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined