हालात

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे तेलंगाना में आज करेंगे सभाएं, राहुल-प्रियंका गांधी राजस्‍थान में करेंगे रैली

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आज तेलंगाना के आलमपुर और नलगोंडा विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वह सबसे पहले दोपहर 1.30 बजे एक आलमपुर के लीजा टाउन इलाके में और फिर शाम 4.30 बजे मैरिगुडा ग्राउंड, नलगोंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार जोरशोर से जारी है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज तेलंगाना में दो सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे, जबकि पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान में पांच रैलियां करेंगे।

कांग्रेस मुताबिक, खड़गे आज तेलंगाना के आलमपुर और नलगोंडा विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वह सबसे पहले दोपहर 1.30 बजे एक आलमपुर के लीजा टाउन इलाके में और फिर शाम 4.30 बजे मैरिगुडा ग्राउंड, नलगोंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है।

इस बीच राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजस्‍थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में संबोधित करेंगे, जबकि दूसरी रैली भरतपुर में दोपहर 1.30 बजे होगी। आखिरी सभा दोपहर 3 बजे गंगापुर, गंगापुर सिटी जिले में होगी।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा दोपहर 12.30 बजे चूरी और 2.30 बजेशाहपुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। राजस्थान में 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर