नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र चव्हाण ने बीजेपी उम्मीदवार संतुकराव हंबर्डे को 1457 वोटों के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही लोकसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या अब 102 हो गई है।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है।उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46167 मतों से शिकस्त दी।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहरा है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट जीत लिया है। प्रियंका गांधी को यहां से 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। प्रियंका गांधी ने इस चुनाव में 622338 वोट प्राप्त किए हैं और जबकि सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 211407 वोट मिले। प्रिंयका गांधी का जीत का अंतर 410931 रहा।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "वायनाड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ आपको वास्तव में लगे कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं!"
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
उत्तर प्रदेश के खौर विधानसभा सीट पर सपा की उपचुनाव प्रत्याशी चारु कैन ने नतीजों पर कहा, "हम फिर से मेहनत करेंगे और अपने क्षेत्र में फिर जाएंगे। लोग भ्रमित हैं। इस बार वोटिंग प्रतिशत में भी कमी रही जो एक (हार की) वजह हो सकती है।"
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट और प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। यूपी में अबतक बीजेपी चार सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जिसमें गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीट शामिल हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर कहा, "जो हमें उम्मीद थी उस हिसाब से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी। इनके कारणों का पता किया जाएगा कि कहां चूक हुई। हालांकि ठीक बगल में यानी झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला। राजद के 6 में से 5 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। उपचुनाव में जो सरकार होती है उसे लाभ मिलता है। हम इसका बदला 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लेंगे। बिहार में भी INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी ये तय है।"
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जिन कठिन परिस्थितियों में उपचुनाव हुए थे, उसके बावजूद मैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने अपने मतों का प्रयोग किया।"
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के नतीजे जो हम सोच रहे थे वो उसके विपरीत आए हैं।कहीं न कहीं इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि इस तरह के नतीजे क्यों आए हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि महाराष्ट्र में जो पार्टियां गठबंधन में हैं वो इस पर विचार करेंगी।"
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही हैं। वो यहां से 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
उत्तर प्रदेश: यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जिन कठिन परिस्थितियों में उपचुनाव हुए थे, उसके बावजूद मैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने अपने मतों का प्रयोग किया।" महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के नतीजे जो हम सोच रहे थे वो उसके विपरीत आए हैं।कहीं न कहीं इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि इस तरह के नतीजे क्यों आए हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि महाराष्ट्र में जो पार्टियां गठबंधन में हैं वो इस पर विचार करेंगी..."
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही हैं। वो यहां से 382000 वोटों से आगे चल रही हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "यह कर्नाटक के लोगों की ओर से 2028 के लिए संदेश है। यह 5 गारंटी, आम आदमी और विकास की जीत है। अब सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलेगी। केवल विकास के लिए राजनीति होगी।"
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में संदूर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ई. अन्नपूर्णा और चन्नपटना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सी. पी. योगीश्वर ने जीत दर्ज कर ली है। शिगगांव विधानसभा सीट से पठान यासिर अहमद खान ने बढ़त बनाई हुई है।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उत्तर प्रदेश में ये पहले से तय था कि सरकार अपने सरकारी तंत्र के बदौलत चुनाव लड़ रही है। उसी का परिणाम सामने आया है। पूरी सरकार में पुलिस प्रशासन से लेकर सारे तंत्र लगाए गए। मतदाताओं को डराया और धमकाया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की गई है।"
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा, "झारखंड में हमारी सरकार ने अच्छा काम किया गया। हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया और प्रताड़ित किया गया। बीजेपी ने जैसे चंपई सोरेन को तोड़कर धन बल और बाहुबल से अपनी ओर कर लिया इसे लेकर भी आम जनता के बीच नाराजगी देखी गई।"
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 3,19,199 वोटों के अंतर से आगे चलने पर उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मैं वायनाड की जनता का बहुत आभारी हूं कि मतगणना में जो नतीजे आ रहे हैं उसमें प्रियंका गांधी बढ़त बनाए हुए हैं। वायनाड की जनता को प्रियंका की मेहनत का अंदाजा है। मेरी पुकार थी कि प्रियंका गांधी को संसद में एक सांसद के रूप में होना चाहिए। जनता की आवाज को वे बुलंद करेंगी और उनकी समस्याओं का समाधान जरूर ढ़ूंढेंगी।"
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही हैं। वो यहां से तीन लाख वोटों से आगे चल रही हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही हैं। वो यहां से दो लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही हैं। वो यहां से 119000 वोटों से आगे चल रही हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव 4578 वोटों से आगे चल रहे हैं। फूलपुर से सपा उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी 500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। सीसामऊ में बीजेपी उम्मीदवार दूसरे राउंड में आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा 3065 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
5वें राउंड के बाद
बीजेपी – 8455
कांग्रेस – 5978
त्रिभुवन चौहान- 6452
बीजेपी – 2003 वोटों से आगे
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा आकंड़ों के मुताबिक, यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर 89000 वोटों से आगे चल रही हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
सीसामऊ में सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी 2300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
करहल से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।
कटेहरी से बीजेपी आगे चल रही है।
मझवां सीट से बीजेपी प्रत्याशी 2300 वोटों से आगे चल रहे।
गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा 3605 वोटों से आगे चल रहे हैं।
खैर सीट से बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर 1705 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी 535 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
उत्तराखंड के केदारनाथ उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट में बीजेपी आगे चल रही आगे।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने कहा, "जिस दिन से कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया उस दिन से मैं एक ही बात कह रहा हूं - ये चुनाव देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि रायपुर दक्षिण के विधायक को तय करेंगे। ये चुनाव सक्रिय बनाम निष्क्रिय का था। रायपुर दक्षिण में, जो बीजेपी का आधार रहा है, लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मुझे विश्वास है कि लोगों ने इस बार परिवर्तन के लिए वोट दिया है।"
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
देश में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीए से वोटों की गिनती शुरू होगी। कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। असम की 5 (ढोलाई, सिदली, बोंगाईगांव, बेहाली, सामगुरी), बिहार की 4 (रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज), छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण, गुजरात की वाव, कर्नाटक की शिगगांव, संदूर, चन्नापटना, केरल की 2 विधानसभा पलक्कड़ और चेलक्कारा और एक लोकसभा (वायनाड), मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट, मेघालय की एक गमबेग्रे, पंजाब की 4 (गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला, चब्बेवाल) राजस्थान की 7 (चोरासी, दौसा, खिंवसर, देवली-उनियारा, सलूम्बर, रामगढ़, झुंझुनू), सिक्किम की दो (सोरेंग-चाकुंग, नामची-सिंघीथांग, यूपी की 9( मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, सीसामुऊ)। उत्तराखंड की एक केदारनाथ और पश्चिम बंगाल की तालडांगरा, हाओरा, सीताई-नैहाटी, मेदिनीपुर, मदारीहाट सीच शामिल हैं।
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Nov 2024, 6:05 AM IST