हालात

सावधान! यूपी के कानपुर में नहीं थम रहा जीका वायरस का कहर, 16 नए मामले आए सामने, जानें क्या हैं इसके लक्षण

जीका वायरस मच्छर से फैलने वाला वायरस है। यह एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के दौरान काटते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का कहर जारी है। कानपुर में जीका वायरस के 16 नए केस मिले हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक जीका वायरस के 105 मामले सामने आ चुके हैं।

जीका वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज हालात का जायजा लेने के लिए सीएम योगी कानपुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑडिटोरियम में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मीटिंग में सीएम योगी जीका वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीएम योगी जीका वायरस प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेंगे। वे जीका वायरस से संक्रमित मरीजों के परिजनों से मिलेंगे।

क्या है जीका वायरस और इसके लक्षण क्या हैं?

जीका वायरस मच्छर से फैलने वाला वायरस है। यह एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एडीज मच्छर आमतौर पर दिन के दौरान काटते हैं। यह वही मच्छर हैं जो डेंगू, चिकनगुनिया फैलाते हैं। यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खासतौर से भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जीका वायरस का संक्रमण कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके लक्षण आमतौर पर डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे बुखार आना, शरीर पर चकत्ते होना और और जोड़ों में दर्द होना।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान

  • ,
  • ठाणे अस्पताल में शिवसेना नेता के हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, बोले- अब शहर नहीं लौटूंगा

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!

  • ,
  • TMC को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खाते को ऑपरेट करने की मिली सशर्त इजाजत