हालात

बहराइच हिंसा: प्रियंका गांधी ने सीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कहा- प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण

बहराइच के महाराजगंज इलाके में रविवार को प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर से संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद भड़की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बहराइच हिंसा में प्रियंका गांधी ने सीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कहा- प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण
बहराइच हिंसा में प्रियंका गांधी ने सीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कहा- प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण फोटोः PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में भड़की हिंसा के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।”

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।” उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी और राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित ‘एक्शन’ लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो”

बहराइच में मंसूर गांव के महाराजगंज इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। विवाद लाउडस्पीकर से संगीत बजाने को लेकर शुरू हुआ था। पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, सोमवार को भीड़ फिर सड़क पर उतर आई और कुछ दुकानों को आग लगा दी जिससे तनाव और बढ़ गया। भीड़ में शामिल कुछ लोग लाठी और लोहे की छड़ लिए हुए थे।

इधर रविवार की घटना के बाद बहराइच में सोमवार को एक बार फिर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। बाइक के शोरूम और एक अस्पताल में आग लगा दी गई है। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। दवा दुकानों को जला दिया गया है। मामले को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने मार्च किया। अगल बगल इलाके की पुलिस को भी बुला लिया गया है। डीएम मोनिका रानी ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में मौके पर गृह सचिव संजीव गुप्ता और एडीजी (कानून-व्यवस्था) और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को भेजा गया है। फिलहाल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'