हालात

कोरोना की चपेट में आए तिहाड़ में बंद बाहुबली शाहबुद्दीन, अस्पताल में कराया गया भर्ती

तिहाड़ जेल में बंद बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को हालत खराब होने पर पूर्व सांसद को डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत ठीक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया है। जेल में बंद कैदी भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला दिल्‍ली के अति सुरक्षित तिहाड़ जेल से जुड़ा है। यहां जेल में बंद बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को हालत खराब होने पर पूर्व सांसद को डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत ठीक है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले ही जेल में बंद 90 से ज्यादा कैदियों में वायरस का संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मच गया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ही तिहाड़ केंद्रीय कारागार के 50 से ज्यादा कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना टीकाकरण शुरू होने के बाद तिहाड़ जेल में भी कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है।इस बीच लगातार बढ़ते संक्रमण की जद में कैदी भी आ रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा