हालात

देश भर में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज

कोरोना महामारी के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से मस्जिद प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए नमाज अदा करने की अपील की थी। मस्जिद में तैनात पुलिस कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश करने दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके के पर दिल्ली के जामा मस्जिद समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज पढ़ी गई।

Published: undefined

कोरोना महामारी को देखते हुए जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से मस्जिद प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए नमाज अदा करने की अपील की थी। जामा मस्जिद में तैनात पुलिस कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश करने दिया।

Published: undefined

ऐसे में जामा मस्जिद में नमाज के दौरान ज्यादातर लोगों ने सामाजिक दूरी को ख्याल रखते हुए नमाज अदा की। मस्जिद में बैठे लोगों दूरी बना कर नमाज अदा करते दिखे। कुछ लोगों ने मस्जिद की सीढ़ियों पर बैठ कर भी नमाज अदा की। मस्जिद प्रबंधन के मुताबिक, ज्यादातर लोगों ने नियमों का पालन किया।

Published: undefined

ईद-उल फितर के बाद ईद-उल-अजहा (बकरीद) मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। दोनों ही मौके पर ईदगाह में या फिर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। ईद-उल फितर पर सेवइयां बनाने का रिवाज है, जबकि ईद-उल जुहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...