हालात

बांग्लादेशी तस्करों ने BSF जवानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 2 ढेर

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मेखलीगंज पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले चंगरबंधा में गैर-बाड़ वाली सीमा के माध्यम से बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे दो लोगों को गोली मारकर ढेर कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मेखलीगंज पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले चंगरबंधा में गैर-बाड़ वाली सीमा के माध्यम से बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे दो लोगों को गोली मारकर ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से घुसपैठ कर रहे लोगों ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें ढेर कर दिया।

दोनों की पहचान बांग्लादेश के पटग्राम के रहने वाले यूनिया अली और मोहम्मद सागर के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ ने पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सीमा क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हालांकि, इसके बावजूद, बांग्लादेश के तस्कर कथित रूप से अवैध गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं और वह खुली सीमा तथा कांटेदार तार वाले सीमा रास्तों को गलियारों के रूप में उपयोग करते हैं।

सोमवार को यह घटनाक्रम उस क्षेत्र में हुआ, जो धरला नदी से सटा हुआ है और इसलिए चार किलोमीटर क्षेत्र में कंटीले तार नहीं लगाए जा सके हैं। तस्कर इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह कुछ लोग मवेशियों की तस्करी के लिए बांग्लादेश से भारतीय क्षेत्र में घुसे थे। जब बीएसएफ ने उसे चुनौती दी तो उन्होंने बीएसएफ पर हमला कर दिया, जिसने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गोली मारकर ढेर कर दिया गया।

घटना की खबर मिलते ही डीआईजी जलपाईगुड़ी सेक्टर, संजय पंथ, बीएसएफ के 146 बीएन सेकेंड इन कमांड मोहित कोठियाल समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है और बाद में इन्हें बीजीबी को सौंप दिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!