हालात

मैनपुरी उपचुनाव की लड़ाई हुई दिलचस्प, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के प्रत्याशी समेत 7 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज

18 नवंबर को मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के बाद ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के उम्मीदवार का भी पर्चा खारिज हुआ है। सुभासपा ने इस सीट पर रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बड़े विरोधी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया है। मैनपुरी में नामांकन पत्रों की जांच के बाद सात उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हुआ है।

Published: undefined

दरअसल, 18 नवंबर को मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के बाद ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के उम्मीदवार का भी पर्चा खारिज हुआ है। सुभासपा ने इस सीट पर रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया था। अब इस सीट पर कुल 6 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. बता दें कि नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।

Published: undefined

इन लोगों का हुआ नामांकन खारिज

नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिन उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हुए उनमें, सुभासपा के रमाकांत कश्यप, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल की उर्मिला देवी, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के कपिन्जाल, शिव समाज पार्टी के सुनील कुमार मिश्रा, निर्दलीय महेश शर्मा, और राजकुमार शामिल हैं।

Published: undefined

गौरतलब है कि मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य के बीच ही मुख्य मुकाबला है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...