हालात

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने आज सुबह 11 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक, 4 से 22 दिसंबर तक चलेगा सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें होंगी। इस दौरान कुछ अहम विधेयकों पर चर्चा की जा सकती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में विभिन्न दलों के सांसद हिस्सा लेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें होंगी। इस दौरान कुछ अहम विधेयकों पर चर्चा की जा सकती है।

Published: 02 Dec 2023, 8:48 AM IST

कौन-कौन से विधेयकों पर हो सकती है चर्चा?

ब्रिटिश कालीन तीन अपराध कानूनों, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए लाए गए विधेयक शामिल हैं। इस समय संसद में 37 विधेयक लंबित हैं। इनमें से 12 चर्चा और पारित करने के लिए सूचीबद्ध हैं। 7 विधेयक पेश किए जाने हैं।

Published: 02 Dec 2023, 8:48 AM IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेकर भी होगी चर्चा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक भी संसद में लंबित है। विधेयक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का दर्जा कैबिनेट सचिव के समान करने का प्रावधान प्रस्तावित है। इस समय वे उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश का दर्जा रखते हैं। इस विधेयक को मॉनसून सत्र में पेश किया गया था। विपक्षी सदस्यों और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों के विरोध के चलते सरकार ने संसद के विशेष सत्र में इसे पारित करने पर जोर नहीं दिया था।

Published: 02 Dec 2023, 8:48 AM IST

महुआ मोइत्रा पर आचार समिति की रिपोर्ट की जाएगी पेश

इसी सत्र में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। समिति की उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश तभी प्रभाव में आ सकती है, जब सदन रिपोर्ट को मंजूर करेगा।

Published: 02 Dec 2023, 8:48 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Dec 2023, 8:48 AM IST

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप