
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए ‘‘अवैध तरीके से प्रचार’’ किया।
Published: undefined
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (बीजेपी ने) कल सरकारी तंत्र का दुरुपयोग राजनीतिक प्रचार के लिए किया। हम इसकी निंदा करते हैं और निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।’’
साल 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने संबंधी विधेयक के संसद के निचले सदन में पारित नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगियों को चेतावनी दी कि भारत की महिलाएं उन्हें ‘‘भ्रूण हत्या के पाप’’ के लिए कड़ी सजा देंगी।
Published: undefined
ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘आपको (प्रधानमंत्री) भारत की जनता को जवाब देना होगा कि आप अपनी पार्टी के लिए अवैध प्रचार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक सितंबर 2023 में पारित हुआ था, और सवाल किया कि केंद्र सरकार ने इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया है।
Published: undefined
तृणमूल प्रमुख ने सवाल किया कि ‘‘एक ही विधेयक को कितनी बार पारित करने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने परिसीमन विधेयक को लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण कानून से जोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद उन्होंने (केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने) लोकसभा में विधेयक लाने की धृष्टता दिखाई।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा का ‘‘पतन’’ शुरू हो गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined