हालात

बंगाल चुनावः हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला, अस्पताल में भर्ती, बीजेपी के लोगों पर आरोप

मिताली ने कहा कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है, उसे देखते हुए मैं माताओं और बहनों से एकजुट होकर वोट डालने की अपील करती हूं। बीजेपी को हार स्वीकार करना नहीं आता।

बंगाल चुनावः हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
बंगाल चुनावः हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद मिताली बाग सोमवार दोपहर हुगली जिले के गोघाट में हुए एक हमले में घायल हो गईं। यह हमला तब हुआ, जब वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली में शामिल होने जा रही थीं। टीएमसी सांसद ने बीजेपी समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस घटना को झड़प के तौर पर लेते हुए चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

खबरों के मुताबिक, इस घटना में उनकी कार के शीशे टूट गए। ड्राइवर के बगल वाली अगली सीट पर बैठी होने के कारण उन्हें भी चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद मिताली बाग ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने किस तरह कार को तोड़ दिया है। अभी तो वोटिंग शुरू भी नहीं हुई है, देखिए किस तरह एक महिला की आवाज को दबाया जा रहा है। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

टीएमसी सूत्रों के अनुसार, मिताली बाग अपने घर से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, तभी गोघाट में उनकी गाड़ी पर हमला हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद बाग सोशल मीडिया पर लाइव आईं और आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि गाड़ी के अंदर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और कुछ टुकड़े उनके शरीर पर भी लगे।

मिताली ने कहा कि मैं गोघाट और आरामबाग के लोगों से कहना चाहती हूं कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है, उसे देखते हुए मैं माताओं और बहनों से एकजुट होकर वोट डालने की अपील करती हूं। बीजेपी को हार स्वीकार करना नहीं आता। टीएमसी सांसद ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग की भी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग आरामबाग आए और बीजेपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आपको इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार किया और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। बीजेपी के पूर्व आरामबाग अध्यक्ष और पुरसुराह से पार्टी के उम्मीदवार बिमान घोष ने कहा कि यहां उम्मीदवार प्रशांत दिगार के समर्थन में चुनाव प्रचार चल रहा था। उसी समय, गोघाट के तृणमूल नेता संजय खान की अगुवाई में कुछ गुंडों ने लाठियों, ईंटों, रॉड और बंदूकों से हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। बीजेपी उम्मीदवार की कार तोड़ दी गई। मिताली बाग इस घटना पर पर्दा डालने के लिए नाटक कर रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'युवाओं से मिल रही चुनौतियों से मोदी सरकार चिंतित', मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में संग्राम, 'शाह सदन में आओ' के लगे नारे, दोनों सदन पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 97 लोगों की मौत, 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 481 गांव डूबे

  • ,
  • 'Gen Z को RSS मोहन भागवत से किसी सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है', प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री से मांगा जवाब, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का दिया नोटिस