हालात

बंगालः SIR के तनाव के चलते वृद्ध की मौत पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

एक अधिकारी ने बताया कि आदिवासी व्यक्ति दुर्जन माझी की मौत के मामले में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी में किसी भी अधिकारी का नाम नहीं है।

बंगालः SIR के तनाव के चलते वृद्ध की मौत पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
बंगालः SIR के तनाव के चलते वृद्ध की मौत पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में निर्वाचन आयोग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 82 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का जिक्र है, जिसने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता के कारण कथित तौर पर अपनी जान ले ली।

Published: undefined

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बुजुर्ग के बेटे द्वारा पारा पुलिस थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर घटना के 23 दिन बाद मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा, "इस मामले में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी में किसी भी अधिकारी का नाम नहीं है।"

Published: undefined

उन्होंने बताया कि पारा ब्लॉक के चौटाला गांव के एक आदिवासी व्यक्ति दुर्जन माझी ने ब्लॉक कार्यालय में एसआईआर सुनवाई के लिए पेश होने से कुछ घंटे पहले कथित तौर पर 29 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। माझी के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता के कारण आत्महत्या कर ली।

Published: undefined

इस बीच एक अन्य घटना में पुरुलिया जिले के मानबाजार में 32 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने यह दावा कि उसने यह आत्मघाती कदम तब उठाया जब उसे एसआईआर सुनवाई का नोटिस मिला। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से जनता में भय पैदा करने का आरोप लगाया है। बीजेपी और निर्वाचन आयोग ने अभी तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined