कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 2800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में हैं।
Published: undefined
आज भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर में अपनी प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। इस दौरान वह पत्रकारों के साथ देश की मौजूदा चुनौतियों पर बात करने के साथ ही यात्रा के अपने अनुभवों को भी शेयर करेंगे।
Published: undefined
बता दें कि अब तक भारत जोड़ो यात्रा में देश के कई हस्तियां भी शामिल हो चुके हैं। अमोल पालेकर, कुणाल कामरा, स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट और रिया सेन जैसे फिल्मी सितारे भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी मार्च करते हुए नजर आए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined