हालात

भारत जोड़ो यात्रा के 2 साल पूरे, राहुल गांधी बोले- आज भी हमारा वही मिशन, प्रेम की आवाज देश के हर कोने में सुनी जाए

राहुल गाधी ने कहा कि यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रेम करने वाले लोग हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मार्च करते राहुल गांधी और विभिन्न धर्मों के लोग
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मार्च करते राहुल गांधी और विभिन्न धर्मों के लोग फाइल फोटोः @INCIndia

भारत जोड़ो यात्रा के आज दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यात्रा का वीडियो साझा करते हुए दिल को छू लेने वाली बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हमारा मिशन वही है, यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज़, प्रेम की आवाज़ हमारे प्यारे देश के हर कोने में सुनी जाए।

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन की खूबसूरती सिखाई। जयकारे लगाती भीड़ और नारों के बीच, मैंने शोर को अनदेखा करके अपने बगल वाले व्यक्ति पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की शक्ति का पता लगाया - सच में सुनने की।"

Published: undefined

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, "उन 145 दिनों में, और उसके बाद के दो सालों में, मैंने अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए हज़ारों भारतीयों को सुना है। हर आवाज़ में ज्ञान है, मुझे कुछ नया सिखाया है, और हर आवाज़ ने हमारी प्यारी भारत माता का प्रतिनिधित्व किया है।"

राहुल गाधी ने कहा कि यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रेम करने वाले लोग हैं। जब मैंने यह यात्रा शुरू की थी, तो मैंने कहा था कि प्रेम घृणा को जीत लेगा और आशा भय को हरा देगी, आज हमारा मिशन वही है - यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज़, प्रेम की आवाज़ हमारे प्यारे देश के हर कोने में सुनी जाए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट