हालात

भारत जोड़ो यात्रा बागपत से बढ़ी आगे, राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग, फूलों के साथ पहुंचा किसान

पश्चिमी यूपी के किसान राहुल गांधी से मिलने के लिए फूलों से भरी ट्रॉली लेकर पहुंचे। किसानों ने कहा कि राहुल गांधी यहां जमीन पर नहीं, बल्कि फूलों पर चलेंगे। बता दें कि आज 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत से पहले लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

फोटो: INC
फोटो: INC 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत से सुबह छह बजे राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगे लेकर रवाना हुए। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

इस दौरान पश्चिमी यूपी के किसान राहुल गांधी से मिलने के लिए फूलों से भरी ट्रॉली लेकर पहुंचे। किसानों ने कहा कि राहुल गांधी यहां जमीन पर नहीं, बल्कि फूलों पर चलेंगे। बता दें कि आज 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत से पहले लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में लगभग तीन दिन रहेगी और उसके बाद बृहस्पतिवार शाम को यह हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी। इसके बाद पंजाब से होते हुए यह एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, जहां इसका समापन होगा। अब तक राहुल गांधी की यात्रा 10 राज्यों के 47 जिलों से गुजर चुकी है और अब तक 3100 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश