हालात

भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का ऐलान, टिकैत बोले- MSP समेत उठाए जाएंगे कई मुद्दे, की ये अपील

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध है। दुकानदारों से अपील है कि वह उस दिन दुकान न खोलें।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय किसान यूनियन ने MSP समेत कई मांगों को लेकर भारत बंद का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दी है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद रहेगा। भारत बंद में कई संगठन हिस्सा लेंगे। इसमें किसान मोर्चा समेत कई संगठन शामिल होंगे।

टिकैत ने अपील की कि किसान 16 फरवरी को खेत में काम न करें। उन्होंने कहा कि पहले भी अमावस्या जब होती थी तो किसान एक दिन काम नहीं करते थे। 16 फरवरी किसानों के लिए अमावस्या ही है। एग्रीकल्चर हड़ताल देश में रखें तो इससे एक बड़ा मैसेज जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने कहा कि दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध है। दुकानदारों से अपील है कि वह उस दिन दुकान न खोलें। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स से भी कहा है कि एक दिन के लिए बंद रखें। अन्य संगठन भी इसमें शामिल होंगे। टिकैत ने कहा कि एक दिन किसानों और मजदूरों के नाम रहेगा। उन्होंने कहा कि बंद के जरिए MSP, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में