हालात

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दो लोगों मौत, परिवार में पसरा मातम

मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे में महिला और उसके दो बेटे, जिनकी उम्र पांच साल और 17 साल बताई गई है, दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हुआ है। खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया मार्ग पर एक मकान की छत गिरने से परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, परिवार की एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ। मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे में महिला और उसके दो बेटे, जिनकी उम्र पांच साल और 17 साल बताई गई है, दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मलबे से महिला और उसके दोनों बेटों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों बेटों की मौत गई।

हादसे में परिवार के तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सभी मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!