
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। शहर के अंसारी रोड पर एक मोहल्ले में जर्जर मकान के गिरने से पति, पत्नी और मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिस मकान के ढहने से हादसा हुआ, उसे करीब 80 साल पुराना बताया जा रहा है।
इस हादसे के बाद कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। सीएम योगी ने संवेदना जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।
Published: undefined
SDM सदर ने सौरभ सिंह ने बताया कि देर रात 3 बजे के आसपास अंसारी रोड पर पर एक सैकड़ों साल पुराना मकान गिर गया। इसमें 3 लोग मृत पाए गए हैं। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और दमकल विभाग के लोगों ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined