
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दल बदल के कार्यक्रम चालू हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सत्तारूढ़ दल बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक सहित जिला पंचायत और कई जिलों से आए प्रधानों और दूसरे दलों के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
Published: undefined
आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से विधायक रहे सुरेंद्र मिश्रा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आजमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य राजेश कनौजिया और उपाध्यक्ष अशोक राजभर ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष ली।
Published: undefined
सदस्यता लेने के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में सिर्फ जनविरोधी नीतियां बनायीं और जातिवाद फैलाया। जिसकी वजह से लोग मंहगाई, भ्रष्टाचार और अपराध से परेशान हैं। प्रियंका गांधी जनता की आवाज विपक्ष में मजबूती से उठा रही हैं, हम सब संकल्प लेते हैं कि 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
Published: undefined
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा का स्वागत करते हुए कहा कि मौजूदा समय में बीजेपी सरकार से विपक्ष में एक मात्र कांग्रेस है जो लड़ रही है, दूसरे दल जो अपने को विपक्ष का दावा करते हैं वह आइसोलेट हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी के हर मुद्दे और वर्ग की आवाज को सरकार के सामने उठाया है और सड़क पर उतरकर संघर्ष किया है। लल्लू ने कहा कि बीजेपी सरकार और गृहमंत्री दूरबीन लेकर अपराधी ढूढने का व्यंग कर प्रदेश वासियों को चिढ़ाते हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined