स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के परगल में बड़ी आतंकी साजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों से लड़ते हुए तीन जवान शहीद हो गए।
Published: 11 Aug 2022, 8:38 AM IST
बताया जा रहा है कि राजौरी के परगल आर्मी कैंप में कुछ आतंकियों ने घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में दो आर्मी के जवान घायल भी हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, धरहल पुलिस स्टेशन से 6 किलोमीटर स्थित दूसरी से अन्य पार्टियों को भी कैंप की तरफ रवाना किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने उरी जैसे हमले की साजिश रची थी।
Published: 11 Aug 2022, 8:38 AM IST
साल 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर अटैक किया था। हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। 19-30 जवान उस हमले में घायल हुए थे। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में चारों आतंकी मार गिराए गए थे।
Published: 11 Aug 2022, 8:38 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Aug 2022, 8:38 AM IST