हालात

सरकार बनते ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान

2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने लोगों से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तब 10 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी। अब तेजस्वी ने कहा कि अगले एक महीने के अंदर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां निकलेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राजद के चुनावी वादे को पूरा करने की कोशिश में तेजस्वी यादव जुट गए हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले एक महीने के अंदर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां निकलेंगी।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर बिहार के युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां मिलेंगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि रोजगार के क्षेत्र में ऐसा कदम उठाएंगें जो पहले किसी राज्य में नहीं हुआ होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात भी कर ली है।

उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने लोगों से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तब 10 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी।

इधर, भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने भी तेजस्वी के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि तेजस्वी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि 15 वर्ष के एनडीए के शासनकाल में रिक्त पड़े 4.50 लाख पद भरे जाएंगें तथा 5.50 लाख स्थायी पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावे बिहार के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने यह भी वादा किया था कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय दोगुना किया जाएगा तथा समान काम के बदले समान वेतन लागू किया जाएगा। मोदी ने कहा कि तेजस्वी को वादे याद करा रहा हूं और आगे भी रोज-रोज इसका स्मरण कराते रहूंगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नई सरकार में तेजस्वी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति