हालात

बिहार चुनाव के नतीजों पर लालू यादव ने कैसी प्रतिक्रिया दी? रिम्स के डॉक्टर ने बताया, जानें क्या कहा

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों रांची के रिम्स के केली बंगले में इलाजरत हैं। इससे पहले लालू यादव की जमानत अर्जी को कोर्ट ने 27 नवंबर तक टाल दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को महागठबंधन ने कड़ी टक्कर दी। जहां एनडीए के खाते में 125 सीटें आईं, वहीं महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की, और महागठबंधन का हिस्सा रही आरजेडी 75 सीटों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से आरजेडी खेमे में थोड़ी मायूसी जरूर है। महागठबंधन को चुनाव में बहुमत से 12 सीटें कम सीटें मिली हैं।

नतीजों से आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी मायूस हैं। नतीजों पर लालू यादव की कैसी प्रतिक्रिया रही इस सबंध में उनके डॉ. उमेश प्रसाद ने जानकारी दी है। डॉक्टर ने बताया कि लालू आज सुबह के बाद से काफी मायूस और चिंतित हैं, जो कहीं ना कहीं बिहार चुनावों में महागठबंधन के पिछड़ने का ही असर है। बताया जा रहा है कि बिहार में मिली हार से लालू यादव इतने निराश थे कि उन्होंने जेल आईजी की पूर्व अनुमति के साथ आने वाले आगंतुक से मिलने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों रांची के रिम्स के केली बंगले में इलाजरत हैं। इससे पहले लालू यादव की जमानत अर्जी को कोर्ट ने 27 नवंबर तक टाल दिया था। लालू यादव को उम्मीद थी कि 6 नवंबर को जमानत मिल जाती और वह जेल से बाहर आ जाते। उन्हें देवघर और चाईबासा ट्रेजरी केस में पहले से जमानत मिल चुकी है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 4 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 पर, सीपीआई माले ने 12 सीटों पर, सीपीआई और सीपीएम ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में ओवैसी की एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीती हैं, वहीं चिराग पासवान की एलजेपी सिर्फ एक सीट जीत पाई। बीएसपी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। एक निर्दलीय भी चुनाव जीता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!