हालात

बिहार को मिला नया डीजीपी, विनय कुमार लेंगे आलोक राज की जगह

आईपीएस विनय कुमार वर्तमान में बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी पद पर तैनात हैं। विनय कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उनकी पहचान एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में है।

बिहार को मिला नया डीजीपी, विनय कुमार लेंगे आलोक राज की जगह
बिहार को मिला नया डीजीपी, विनय कुमार लेंगे आलोक राज की जगह फोटोः सोशल मीडिया

बिहार सरकार ने पुलिस महकमा में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है। वह आलोक राज की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

आईपीएस विनय कुमार वर्तमान में बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी पद पर तैनात हैं। 30 दिसंबर 2021 से वह इस पद पर कार्यरत हैं। वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विनय कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उनकी पहचान एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में है।

गौरतलब है कि इससे पहले राजविंदर सिंह भट्टी बिहार के डीजीपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। भट्टी के सेवामुक्त होने के बाद सरकार ने तेज तर्रार पुलिस अफसर आईपीएस आलोक राज को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था, इस दौरान यह चर्चा थी कि आलोक राज ही परमानेंट डीजीपी रहेंगे। लेकिन, अब सरकार ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए आईपीएस ऑफिसर विनय कुमार को डीजीपी बनाए जाने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि आरएस भट्टी को जब बिहार का डीजीपी बनाया गया था, तब भी विनय कुमार का नाम डीजीपी बनने की रेस में शामिल था। उस वक्त आलोक राज का नाम भी डीजीपी के लिए पैनल में शामिल किया गया था। लेकिन, बिहार की लोकल लॉबी से बाहर के किसी शख्स के नाम पर सहमति बनी थी और आरएस भट्टी को बीएसएफ से लाकर बिहार का डीजीपी बनाया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा