हालात

बिहारः RJD विधायक की जीभ काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम, हिंदूवादी संगठन ने लगाए पोस्टर

पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह 'रुद्र' द्वारा लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि फतेह बहादुर की जीभ काटने वाले को सेना अपने निधि कोष से 10 लाख रुपए का इनाम देगी। पोस्टर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी घेरा गया है।

RJD विधायक की जीभ काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम, हिंदूवादी संगठन ने लगाए पोस्टर
RJD विधायक की जीभ काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम, हिंदूवादी संगठन ने लगाए पोस्टर फोटोः IANS

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगाए गए एक पोस्टर पर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। पोस्टर में लिखे कोट को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए हिंदूवादी संगठन उग्र होते जा रहे हैं। इसी बीच, एक हिंदू संगठन ने डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटकर लाने वालों को 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है।

पोस्टर के जरिए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी इस मुद्दे पर घेरा गया है। पटना शहर में हिंदूवादी संगठन हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह 'रुद्र' द्वारा लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि फतेह बहादुर की जीभ काटने वाले को हिंदू शिवभवानी सेना अपने निधि कोष से 10 लाख रुपए का इनाम देगी।

पोस्टर में विधायक फतेह बहादुर सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। वहीं हिंदूवादी संगठन हिंदू शिवभवानी सेना के पोस्टर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी घेरते हुए लिखा गया है कि तेजस्वी मौन रहकर हिंदू को गाली दिलाने का काम कर रहे हैं। इस नए पोस्टर से विवाद गहराता जा रहा है।

यहां बता दें कि आरजेडी विधायक ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने एक पोस्टर लगाया था, जिसमें विधायक ने सावित्रीबाई फुले की बातों को दोहराते हुए सनातन पर तंज कसा था। पोस्टर में लिखा था कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है, जीवन में प्रकाश का मार्ग। विधायक सिंह ने इससे पहले मां सरस्वती और मां दुर्गा पर भी विवादित बयान दिया था, जिसका जमकर विरोध हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला