
बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे सियासी शोर थम गया। अब 28 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इस चरण में 68 नगर निकायों में मतदान होना है। मतगणना 30 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।
Published: undefined
बिहार निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पटना समेत बिहार के सभी 17 नगर निगमों के लिए भी 28 दिसंबर को मतदान होना है। इसके अलावा 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में भी वोटिंग होगी। दूसरे चरण में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के कुल 1665 पदों के लिए मतदान होंगे।
Published: undefined
मुख्य पार्षद के लिए 68 और उप मुख्य पार्षद के लिए 68 पद हैं। पार्षद के 1529 पद हैं। दूसरे चरण में 11884 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी चरण में पटना के महापौर और उपमहापौर के लिए भी मतदान होना है। इसके साथ ही नगर निगम के 75 वार्डों के लिए भी वोट डाला जाएगा। पटना महापौर के लिए 32 तथा उप महापौर के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Published: undefined
पटना नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए कुल 1893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 76 मतदान केंद्र चलंत हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निकाय चुनाव के लिए 10 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined