
बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर मुजफ्फपुर में बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इनमें एक आरएएफ का जवान और एक व्यापारी शामिल है। पहला मामला मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके में फ्लैग मार्च से लौट रहे आरएएफ जवान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जवान को गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त शहर में आरएएफ के जवान फ्लैग मार्च निकाल रहे थे, उस वक्त बाइक सवार बदमाश सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान जवानों ने बदमाशों को डांटा और आगे बढ़ गए। पीछे से यह बदमाश आए और जवानों से बहस की और फिर गोली मारकर फरार हो गए। खबरों के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त आरएएफ के कई जवान मौके पर मौजूद थे। बावजूद इसके बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि आस्पताल ले जाते वक्त घायल जवान ने दम तोड़ दिया।
Published: undefined
दूसरा मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के फरदो गांव में सामने आया। यहां पर बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined