
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई महागठबंधन की सरकार अब एक्शन में नजर आने लगी है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ऐलान किया कि बिहार के सभी जिलों में सरकार द्वारा एक-एक मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
Published: undefined
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। बिहार के हर जिले में एक मॉडल स्कूल की अविलंब स्थापना होगी। साल भर में मॉडल को व्यापक तौर पर लागू किया जाएगा।
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा कि परामर्श और सृजन के हर चरण में बच्चे,अभिभावक और अध्यापक भागीदार रहेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव विभागों में खाली पड़े पदों को भी जल्द भरने को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने चुनाव में नौकरी देने के वादे को पूरा करने को लेकर खाली पदों को भरने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined