बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। बुधवार को भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक साथ बिहार पुलिस की 22 राइफल फेल कर गईं, यह घटना उस समय हुई जब बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। खास बात ये रही कि पुलिस की ये बेईज्जती मुख्यमंती नीतीश कुमार के सामने ही हुई।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा का निधन सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया था। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। बलुआ में डॉ जगन्नाथ मिश्रा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जगरन्नाथ मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर के लिए 22 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। लेकिन उस समय बिहार पुलिस की स्थिति हास्यास्पद हो गयी, जब एक भी बंदूक से गोली नहीं चली। सभी बंदूकें एक साथ धोखा दे दीं।
जवानों की जब पहली बार गोली नहीं चली तो जवानों ने अपनी बंदूकों और गोलियां की जांच की और दोबारा फायर किया तो भी गोली नहीं चली। इसके बाद बिना फायर किए ही मिश्रा का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार औरप उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी खुद मौजूद थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Aug 2019, 6:57 PM IST