
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में हुआ। जहा पर एक कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई।
Published: 07 Mar 2020, 9:19 AM IST
खबरों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है।
Published: 07 Mar 2020, 9:19 AM IST
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में करीब 14 लोग सवार थे और वे उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे थे। मुजफ्फरपुर पहुंचते ही स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद कांटी थाना के सीओ रविंद्र कुमार ने कहा, “शनिवार सुबह 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।” वहीं, एसएचओ कुंदन कुमार ने कहा कि यह साफ नहीं हो सका है कि सभी कहां से आ रहे थे। मृतकों में बच्चे और पुरुष शामिल हैं।
Published: 07 Mar 2020, 9:19 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Mar 2020, 9:19 AM IST