हालात

बिहार: जमुई में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

पुलिस के मुताबिक, बरियारपुर गांव की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा मुस्कान कुमारी गुरुवार को सुबह कोचिंग जा रही थी। बीच रास्ते में बालू से लदे अनियंत्रित हाइवा ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई।

जमुई में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल
जमुई में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल 

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा के एक डंपर की चपेट में आने से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने इस दौरान थाने पर भी पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट भी लगने की सूचना हैं। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बरियारपुर गांव की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा मुस्कान कुमारी गुरुवार को सुबह कोचिंग जा रही थी। बीच रास्ते में बालू से लदे अनियंत्रित हाइवा ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया तथा दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन में तोड़फोड़ की। हादसे के कारण क्षेत्र में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

प्रदर्शन कर रहे लोग ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृत छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। लोगों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगनी चाहिए।

वहीं, पुलिस जब आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की तो लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद आक्रोशित लोग खैरा थाना पहुंच गए और वहां भी पथराव किया। वहां भी आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन के शीशे तोड़ डाले। 

स्थानीय लोगों का दावा है कि हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज