हालात

बिहार: पटना में 4 साल के बच्चे की हत्या पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन दिन भर बच्चे के घर जाने की बात बताता रहा। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में बच्चा एक बार दिखाई दिया है, उसके बाद वह क्लास से गायब हो गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक स्कूल में छात्र का शव मिलने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया और स्कूल में भी आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, चार साल का आयुष गुरुवार को स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन दिन भर बच्चे के घर जाने की बात बताता रहा। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में बच्चा एक बार दिखाई दिया है, उसके बाद वह क्लास से गायब हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद रात में करीब ढाई बजे बच्चे का शव स्कूल के गटर से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और स्कूल भवन में आग लगा दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 16 मई को दीघा थाना क्षेत्र से एक बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच के क्रम में उक्त बालक का शव उसके स्कूल के पास से बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल