हालात

BJP ने देश के सामाजिक ताने-बाने को किया तहस-नहस, सिर्फ सत्ता की भूख मिटाने के लिएः अनिल शास्त्री

शास्त्री ने कहा कि देश के प्रजातंत्र के लिए आज परीक्षा की घड़ी है। हमें पूरा विश्वास है कि देश की जनता जीतेगी और बीजेपी सरकार की हार होगी। जिन बीजेपी सरकारों ने किसानों, नौजवानों, बेटियों, दलितों, पिछड़ों सबका अपमान किया है, उन्हें देश की जनता परास्त करेगी।

अनिल शास्त्री बोले- सत्ता की भूख मिटाने के लिए BJP ने देश के सामाजिक ताने-बाने को तहस-नहस किया
अनिल शास्त्री बोले- सत्ता की भूख मिटाने के लिए BJP ने देश के सामाजिक ताने-बाने को तहस-नहस किया फोटोः IANS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते वर्षों में मध्य प्रदेश और देश की बीजेपी सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए सामाजिक, राजनीतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रजातंत्र के लिए आज परीक्षा की घड़ी है, हमें पूरा विश्वास है कि देश की जनता जीतेगी और बीजेपी सरकार की हार होगी। हमें पूरा विश्वास है कि जिन बीजेपी सरकारों ने किसानों, नौजवानों, बेटियों, दलितों, पिछड़ों और पहलवानों सबका अपमान किया है, उन्हें देश की जनता परास्त करेगी।

बेरोजगारी की चर्चा करते हुए अनिल शास्त्री ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट बताती है कि भारत के 83 प्रतिशत युवाओं के पास रोजगार नहीं है। कांग्रेस का वादा है कि सरकार में आने पर 25 साल तक के युवाओं को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष की पहली नौकरी पक्की होगी। 30 लाख सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। कांग्रेस सरकार में जो गैस का सिलेंडर 400 का था, वह आज 1,000 रुपए पार हो गया है। 60 और 70 रुपए दाल और तेल 100 रुपए पार कर गया। 60 और 70 रुपए का पेट्रोल-डीजल 100 रुपए के पार चला गया है। आटा 20 रुपए किलो से 50 रुपए और दूध 38 रुपए से 66 रुपए लीटर कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत