हालात

उत्तर प्रदेश के गोंडा में अश्लील वीडियो मामले में पार्टी से निकाले गए BJP जिलाध्यक्ष

बीजेपी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में पत्र जारी किया। इससे पहले उन्हें पार्टी द्वारा नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था और पार्टी ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा के अपने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की गई है, जिसमें वह एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते देखे गए थे।

बीजेपी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में पत्र जारी किया। इससे पहले उन्हें पार्टी द्वारा नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था और पार्टी ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना।

Published: undefined

शुक्ला द्वारा आज जारी पत्र में कहा गया है, ''आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अतः सम्यक विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।''

पिछले महीने के अंतिम हफ्ते में कश्यप का अश्लील हरकत करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो 12 अप्रैल 2025 का बताया गया है।

Published: undefined

बाद में वीडियो में दिख रही महिला कार्यकर्ता भी सामने आई और उसने छपिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुदकमे में महिला ने दावा किया था कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है। उसने वायरल वीडियो को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए कहा था कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उसकी और कश्यप की छवि धूमिल करना चाहते हैं।

महिला ने स्पष्ट किया था कि कश्यप उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं है। दर्ज मुकदमे की विवेचना मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक (अपराध) कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू बोले- पिछली रात बहुत तेज बारिश हुई, नुकसान का आंकड़ा हो सकता है बड़ा

  • ,
  • उपराष्ट्रपति चुनावः सुदर्शन रेड्डी ने राधाकृष्णन को दी स्वस्थ बहस की चुनौती, बोले- न दिखाई दे रहे, न कुछ बोल रहे

  • ,
  • राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ के हालात को पीड़ादायक बताया, सरकार से मिशन मोड में काम करने की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का भारत को लेकर दावा, 'अब देर हो चुकी' और अफगानिस्तान में भूकंप से 800 लोगों की मौत

  • ,
  • दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का निर्देश