हालात

बीजेपी ने मणिपुर को ‘आग में झोंका’, कांग्रेस नफरत नहीं फैलाने देगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हम उन्हें देश में नफरत नहीं फैलाने देंगे। हम तमिल भाषा, संस्कृति, परंपरा और इतिहास की रक्षा कर रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी-एआईएडीएमके हैं जो तमिलनाडु की ताकत छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी ने मणिपुर को ‘आग में झोंका’, कांग्रेस नफरत नहीं फैलाने देगी: राहुल गांधी
बीजेपी ने मणिपुर को ‘आग में झोंका’, कांग्रेस नफरत नहीं फैलाने देगी: राहुल गांधी फोटोः @INCIndia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने देश के अल्पसंख्यकों को डराया-धमकाया और मणिपुर राज्य को ‘आग में झोंक’ दिया। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि कांग्रेस नफरत नहीं फैलाने देगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की थी तथा उनके और उनकी पार्टी द्वारा व्यक्त किया गया विचार एक एकजुट और सामंजस्यपूर्ण भारत का था। राहुल ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि प्रत्येक राज्य को अपना शासन स्वयं चलाना चाहिए और वे (बीजेपी के लोग) कहते हैं कि सभी राज्यों को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) नामक एक राजनीतिक संगठन के अधीन होना चाहिए।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘अब, इस चुनाव में वे तमिलनाडु में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) की एक महान ऐतिहासिक परंपरा रही है। अतीत में एआईएडीएमके में ऐसे महान नेता थे जिन्होंने तमिलनाडु की अवधारणा की रक्षा की। लेकिन आज की एआईएडीएमके वह पुरानी पार्टी नहीं रही। आज यह खोखली हो गई है क्योंकि इसके नेताओं ने समझौता कर लिया है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में वे (एआईएडीएमके) आकंठ डूब गए हैं और वे बीजेपी की इच्छा के विरुद्ध कुछ नहीं कर सकते। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु राज्य पर कब्जा करने के लिए उनका इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे (बीजेपी) सीधे तौर पर यह नहीं कह सकते कि उनका क्या मंसूबा है। इसलिए उन्होंने आपकी भाषा, संस्कृति, परंपरा और इतिहास पर हमला करने के लिए एआईएडीएमके को अपना साझेदार बनाया है।’’ उन्होंने कहा कि इस चुनाव का सबसे अहम पहलू आरएसएस-बीजेपी को तमिलनाडु में प्रवेश करने से रोकना है।

Published: undefined

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा एक एकजुट और सामंजस्यपूर्ण भारत के लिए थी। एक ऐसा भारत, जहां हर किसी को प्यार और सम्मान मिले। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाती है। वे सत्ता को कुछ बड़े कारोबारियों के हाथों में केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने असमानता वाले भारत का निर्माण किया है। वे हमारे अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों को डराते-धमकाते हैं। हमारे ईसाई, मुस्लिम, सिख भाई-बहनों को हर समय भय के साये में रखा जा रहा है। मणिपुर को बीजेपी ने ‘आग में झोंक’ दिया।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम एक सामंजस्यपूर्ण, निष्पक्ष और समानता वाले देश में विश्वास रखते हैं। हम उन्हें देश में नफरत नहीं फैलाने देंगे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम तमिल भाषा, संस्कृति, परंपरा और इतिहास की रक्षा कर रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी-एआईएडीएमके हैं जो तमिलनाडु की ताकत छीनने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) का जिक्र करते हुए कहा कि उसका उद्देश्य भारत के चुनावी मानचित्र को बदलना नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि उस विधेयक को पारित करते समय बीजेपी ने कहा था कि इसे 10 वर्षों में लागू किया जाएगा और कांग्रेस ने तब इसे तुरंत लागू किये जाने पर जोर दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम वही बात फिर से दोहराते हैं, अगर बीजेपी महिला आरक्षण चाहती है, तो 2023 के अधिनियम को अभी लागू करे और पूरा विपक्ष आपका समर्थन करेगा।’’

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक, खड़गे बोले- वोट चोरी का हथियार SIR, देश की अर्थव्यवस्था डुबो रहे मोदी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत का अलर्ट, ईरान में मौजूद नागरिकों से तुरंत निकलने की अपील

  • ,
  • 'मोदी सरकार के कुशासन के कारण देश के सामने खड़ी हैं कई चुनौतियां, SIR वोट चोरी का हथियार', इंडिया गठबंधन की बैठक में खड़गे

  • ,
  • Gold Silver Crash: कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, चांदी 2.6 प्रतिशत फिसली, सोना 1.3 प्रतिशत गिरा, जानें ताजा भाव

  • ,
  • हम हैं कामयाब-11: रेडियो मैकेनिक के बेटे ने असफलताओं से लड़कर खड़ी कर दी आईटी कंपनी 'फ्लिंट डी ओरिएंट'